Elleen News

Hot News

bhagwantmann

बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर बोले विधायक रमन अरोड़ा के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान के निर्देशों का पूर्ण रूप से पालन करें हर अधिकारी|

जालंधर केंद्रीय से विधायक रमन अरोड़ा ने आज जालंधर बिजली विभाग प्रमुख रमेश संरगल और अन्य अधिकारियों के साथ एक बैठक की इस दौरान विधायक रमन अरोड़ा ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री पंजाब सरदार भगवंत सिंह मान और बिजली विभाग मंत्री सरदार हरभजन सिंह द्वारा जो निर्देश पंजाब के हर घर में बिजली पहुंचाने के और पंजाब के हर वर्ग खास तौर पर गरीब वर्ग को किसी भी प्रकार की समस्या पेश न आए इसके लिए कार्य करने को अधिकारियों को बोला है उन कामों में किसी भी प्रकार की कोताही न की जाए विधायक रमन अरोड़ा ने कहा आज पंजाब के हर घर में मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान के सपने के तहत बिजली पहुंची है और हम सब का यह कर्तव्य बनता है कि जो निर्देश मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान द्वारा अधिकारियों को लोक हित में कार्य करने के लिए दिए गए हैं उसकी पालना की जाए विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने बिजली विभाग में सराहनीय कार्य किए हैं जिसका नतीजा है कि पिछली सरकारें अपने थर्मल प्लांट को प्राइवेट हाथों में बेच गई गई लेकिन आम आदमी पार्टी की सरकार ने थर्मल प्लांट खरीदा विधायक रमन अरोड़ा ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि जहां कहीं भी जालंधर के किसी वर्ग और खास तौर पर गरीब वर्ग को किसी भी अधिकारी की नालायकी की वजह से किसी प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ा तो उस स्थिति में अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान पंजाब के हर वर्ग को खुशहाल बनाना चाहते हैं और खास तौर पर गरीब वर्ग को किसी भी प्रकार की मुसीबत नहीं आनी चाहिए इसीलिए अधिकारी इस बात को सुनिश्चित करे की विभाग में लोकहित के कार्यों को पहल के आधार पर किया जाए

बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर बोले विधायक रमन अरोड़ा के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान के निर्देशों का पूर्ण रूप से पालन करें हर अधिकारी| Read More »

सीएम भगवंत मान ने करतारपुर में किया जालंधर से आप उम्मीदवार पवन कुमार टीनू के लिए प्रचार, बोले- 1 जून को झाड़ू से करनी है सफाई

जालंधर/चंडीगढ़, 17 मई मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार शाम को जालंधर से आप उम्मीदवार पवन कुमार टीनू के लिए प्रचार किया। उन्होंने करतारपुर में एक बड़ा रोड शो किया और लोगों से अपील की कि 1 जून को झाड़ू से सफाई करनी है और आम आदमी पार्टी को 13-0 से जिताना है। मान ने लोगों से कहा कि उनका प्यार और समर्थन उन्हें कभी थकने नहीं देता। उन्होंने कहा कि मैं इस प्यार का कर्ज सात जन्मों में भी नहीं चुका सकता। दूसरे राजनेताओं के लिए लोग अपने घरों से बाहर भी नहीं निकलते और आप मुझ पर फूलों की वर्षा करते हैं और इतना प्यार देते हैं। यह मेरा सबसे बड़ा उपहार है। रोड शो के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए मान ने अपने दो साल के काम गिनाए और कहा कि वह अपने काम के आधार पर वोट मांग रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि उन्हें पंजाब के लोगों की सेवा करने का मौका मिला। उन्होंने कहा कि पैसा ही सब कुछ नहीं है। बेशक अमीर लोग थोड़े समय के लिए तो मशहूर हो जाते हैं लेकिन उनके चले जाने के बाद उन्हें कोई याद नहीं रखता। सीएम मान ने गुरु नानक देव जी का जिक्र करते हुए कहा कि जीवन में बहुत सी चीजें पैसे से भी ज्यादा महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि लोगों के लिए काम करने, उनकी समस्याओं को सुलझाने और उनकी सेवा करने से जो खुशी मिलती है वह अमूल्य है। मान ने कहा कि पिछले दो साल में 43000 युवाओं को सरकारी नौकरियां देकर मैं आपके बीच हूं। 90 प्रतिशत घरों के बिजली बिल मुफ्त कर दिये। 830 मोहल्ला क्लीनिक खोले और स्कूल ऑफ एमिनेंस बनाए। वहीं, किसानों को दिन में खेती के लिए पर्याप्त बिजली दी और 59% खेतों तक नहर का पानी पहुंचाया गया। उन्होंने कहा कि आप सरकार ने 2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान जो वादा किया था, उससे कहीं अधिक दो साल में किया। सड़क सुरक्षा बल (एसएसएफ) का जिक्र करते हुए मान ने कहा कि पिछले साल हमने सड़क सुरक्षा बल का गठन किया, जिसने अब तक सड़क दुर्घटनाओं में लगभग 1250 लोगों की जान बचाई है। पिछले साल मार्च-अप्रैल में सड़क हादसों में करीब 1500 लोगों की मौत हो गई थी। जबकि इस साल इन महीनों में 250 लोगों की ही मौत हुई है। मान ने कहा कि एसएसएफ से पहले पंजाब में सड़क हादसों में 17 लोगों की रोज मौके पर ही मौत हो जाती थी, जो देश में सबसे ज्यादा थी। अब एसएसएफ हर दिन कीमती जिंदगियां बचा रही है। उन्होंने कहा कि उन्होंने पंजाब में 16 टोल प्लाजा बंद कर दिए जिससे पंजाबियों को रोजाना करीब 60 लाख की बचत हो रही है। मान ने कहा कि अब पंजाब में रिवर्स माइग्रेशन हो रहा है। जो लोगसिस्टम और भ्रष्टाचार से निराश होकर पंजाब छोड़कर चले गए थे, वे अब पंजाब लौट रहे हैं। मान ने कहा कि पंजाब के पास सब कुछ है, बस एक चीज की कमी है, साफ नियत वाले ईमानदार नेताओं की, अब 2022 के बाद वह समस्या भी हल हो गई है, इसलिए लोग घर लौट रहे हैं। रोड शो के दौरान इंग्लैंड से लौटे एक शख्स ने मुख्यमंत्री भगवंत मान की तारीफ की और कहा कि पहली बार पंजाब को एक ईमानदार मुख्यमंत्री मिला है। उन्होंने कहा कि सीएम मान के कुशल नेतृत्व में पंजाब ने जो प्रगति की है, उससे वह खुश हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया और कहा कि वह घर वापस आकर बहुत खुश हैं। मान ने अकाली दल और सुखबीर बादल पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि अकाली दल को पंजाब में लोकसभा चुनाव के लिए 13 उम्मीदवार नहीं मिल पा रहे हैं। सुखबीर बादल पर उन्होंने कहा कि वह तापमान पूछकर घर से बाहर निकलते हैं। जब तापमान 30 डिग्री के आसपास होता है तो वह दो घंटे के लिए पंजाब बचाओ यात्रा निकालते हैं। ऐसे लोगों से हम पंजाब के कल्याण की उम्मीद कैसे कर सकते हैं। मान ने कहा कि वह पंजाबी पढ़-लिख भी नहीं सकते लेकिन उन्हें लगता है कि वह पंजाब के वारिस हैं। उन्होंने सुखबीर बादल और कैप्टन अमरिंदर सिंह को उनकी आलीशान संपत्तियों सुख विलास और सिसवां फार्म पर भी घेरा। मान ने कहा कि दो लोग 25 साल तक पंजाब पर शासन कर रहे थे लेकिन उन्होंने लोगों द्वारा किए गए भरोसे और दी गई जिम्मेदारियों की कद्र नहीं की। लोगों ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को गदा भेंट की रोड शो के दौरान समर्थकों ने सीएम भगवंत मान को केसरी रंग की पगड़ी भेंट की, जिसे उन्होंने सिर झुकाकर आदर से स्वीकार किया। इस दौरान कई समर्थकों ने रोड शो में गदा को लहराया और भगवंत मान को एक गदा भेंट की, जिसे उन्होंने दोनों हाथों से ऊपर उठाया। खास बात यह भी रही कि रोड शो में भारी संख्या में लोग फुलों की वर्षा कर अपने नेता भगवंत मान का स्वागत कर रहे थे। कई समर्थक पार्टी का झंडा लेकर काफिले के आगे-आगे चल रहे थे। रोड शो के दौरान रास्ते में भगवंत मान ने शहीद भगत सिंह की प्रतिमा को भी नमस्कार कर इंकलाब जिंदाबाद के नारे लगाए। 1 जून को आप अपना काम कर दो, उसके बाद पांच साल तक मैं आपकी सेवा में हाजिर रहूंगा – पवन कुमार टीनू आप उम्मीदवार पवन कुमार टीनू ने रोड शो का इतनी गर्मजोशी और उत्साह से स्वागत करने के लिए करतारपुर के लोगों को धन्यवाद दिया। उन्होंने लोगों से अपील की, बस 1 जून को अपना कर्तव्य निभाएं, फिर मैं पांच साल तक आपकी सेवा में हाजिर रहूंगा। उन्होंने सीएम मान को आश्वासन दिया कि जालंधर के लोग उन्हें यह सीट जिताएंगे। रोड शो के दौरान कैबिनेट मंत्री डीसीपी बलकार सिंह भी मौजूद थे। उन्होंने भी लोगों को सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।

सीएम भगवंत मान ने करतारपुर में किया जालंधर से आप उम्मीदवार पवन कुमार टीनू के लिए प्रचार, बोले- 1 जून को झाड़ू से करनी है सफाई Read More »

पंजाब के मुख्यमंत्री सीएम भगवंत मान ने किसानों को दिया बड़ा तोहफा, अब…

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किसानों को बड़ा तोहफा दिया है। पंजाब के किसानों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए सीएम मान ने कहा कि पंजाब के किसानों का विकास हमारी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि मैंने अधिकारियों के साथ बैठक की और उन्हें धान की फसल के दौरान किसानों को बिना किसी कटौती के दिन में बिजली उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। ताकि समय बर्बाद न हो। अब किसानों को धान की फसल के दौरान बिना किसी कटौती के बिजली मिलेगी। सीएम मान ने कहा कि हम पंजाब के पानी को बचाने के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं। हमने पंजाब के 59 प्रतिशत खेतों तक नहर का पानी पहुंचाया है। 2022 में जब वह मुख्यमंत्री बने तो केवल 21 प्रतिशत खेतों को नहर का पानी मिल रहा था और अक्टूबर तक हम 70 प्रतिशत खेतों तक नहर का पानी पहुंचा देंगे। जिसके बाद पंजाब के करीब 6 लाख ट्यूबवेल बेकार हो जाएंगे। सरकार को 5 से 6 हजार करोड़ की बचत होगी। उससे हम अपनी माताओं-बहनों को 1000 रुपये देंगे। हमने अपनी सभी गारंटी पूरी करने की योजना बनाई है।’

पंजाब के मुख्यमंत्री सीएम भगवंत मान ने किसानों को दिया बड़ा तोहफा, अब… Read More »

CM मान ने सुरजीत पातर को दी श्रद्धांजली, नम आंखों से अंतिम यात्रा को दिया कंधा

लुधियाना: पंजाब के मशहूर कवि और साहित्यकार पद्मश्री डॉ. सुरजीत पातर का अंतिम संस्कार लुधियाना के मॉडल टाउन श्मशान घाट में हुआ। अंतिम यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में दिग्गज हस्तियां श्रद्धांजलि देने पहुंची। मुख्यमंत्री भगवंत मान भी वहां पहुंचे। उन्होंने सुरजीत पातर को श्रद्धांजलि दी और अंतिम यात्रा को कंधा दिया। इससे पहले उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए कई लोग उनके आवास पर एकत्र हुए। इसमें मशहूर साहित्यकार, कलाकार, नेता, विधायक, प्रोफेसर और मीडिया से जुड़े लोग शामिल हुए। दो दिन पहले सुरजीत पातर की मौत हो गई। लेकिन उनका बेटा विदेश में था। ऐसे में आज बेटे के आने के बाद अंतिम संस्कार किया गया। पद्मश्री सुरजीत पातर पंजाब और देश के प्रसिद्ध साहित्यकारों में से एक थे। उनका जन्म जालंधर के निकट पातर गांव में हुआ था। उन्होंने कृषि विश्वविद्यालय, लुधियाना में पंजाबी के प्रोफेसर के पद पर कार्य किया। बाद में वे वहीं से सेवानिवृत्त हो गये। वह पंजाब कला परिषद के अध्यक्ष भी थे। सुरजीत पातर को 2012 में पद्मश्री के अलावा 1979 में पंजाब साहित्य अकादमी पुरस्कार, 1993 में साहित्य अकादमी पुरस्कार, 1999 में पंचानंद पुरस्कार, 2007 में आनंद काव्य सम्मान, 2009 में सरस्वती सम्मान और गंगाधर राष्ट्रीय कविता पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।

CM मान ने सुरजीत पातर को दी श्रद्धांजली, नम आंखों से अंतिम यात्रा को दिया कंधा Read More »

Translate »