Elleen News

Hot News

Accident near jalandhar

जालंधर में सवारियों से भरी यात्री बस खेतों में पलटी, मची चीख-पुकार; ओवरटेक करने के चक्कर में हुआ हादसा

जालंधर: जालंधर में आदमपुर के पास सवारी से भरी बस पलट गई। इस दौरान बस में 30-35 सावरिया मौजूद थी। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। गनिमत यह रही कि इसमें कोई भी जानी नुकसान नहीं हुआ। जानकारी के अनुसार यह बस जालंधर बस स्टैंड की ओर जा रही थी। आसपास के लोगों से पता चला है बस ओवरटेक करने की कोशिश कर रही थी कि सामने से कोई वाहन आ गया जिसके बाद बस कंट्रोल से बाहर हो गई और खेतों में जा पलटी। घटना के बाद सवारियों को बस से बाहर निकाला गया और उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी जांच में जुट गए हैं।

जालंधर में सवारियों से भरी यात्री बस खेतों में पलटी, मची चीख-पुकार; ओवरटेक करने के चक्कर में हुआ हादसा Read More »

जालंधर से लुधियाना जा रहे बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, SSF ने पहुंचाया अस्पताल; नहीं बच सकी जान

जालंधर: जालंधर से लुधियाना जा रहे एक 35 वर्षीय शख्स को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। ये हादसा जालंधर लुधियाना हाईवे पर फिल्लौर पेप्सी के पास हुआ। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। हादसे के वक्त पीड़ित ने नीले रंग की टी-शर्ट और पेंट पहनी हुई थी। जिसके हाथ में एक चांदी का कड़ा था, जिस पर विनोद लिखा हुआ था। जानकारी के अनुसार, घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। जिसके बाद एक राहगीर ने मौके पर रुककर मामले की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम में दी। सूचना के तुरंत बाद एसएसएफ की पुलिस पार्टी क्राइम सीन पर जांच के लिए पहुंच गई थी। एसएसएफ द्वारा युवक को तुरंत फिल्लौर के सिविल अस्पताल में पहुंचाया। जहां उसकी मौत हो चुकी थी। जिसके बाद थाना फिल्लौर की पुलिस जांच के लिए मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 304 के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान के लिए पुलिस ने उसका फोटो शहर के विभिन्न थानों में सर्कुलेट कर दिया है।

जालंधर से लुधियाना जा रहे बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, SSF ने पहुंचाया अस्पताल; नहीं बच सकी जान Read More »

Translate »