Elleen News

Hot News

पंजाब में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, 15 फुट दूर जाकर गिरी बाइक, बाप-बेटी की दर्दनाक मौत

लुधियाना: लुधियाना में एक सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत की खबर है। हादसा सुल्तानपुर अमृतसर हाईवे पर हुआ। तेजरफ्तार कार चालक ने बाइक को जबरदस्त टक्कर मारी। हादसे के बाद बाइक करीब 15 फूट दूर जाकर गिरी। हादसा इतना भयावक था कि मौके पर व्यक्ति की मौत हो गई जबकि उसके परिवार के तीन सदस्य गंभीर रूप से घायल थे। हादसा करीब 7 बजे हुआ।

4 घंटे तक घायलों को लेकर उनके परिजन और लोग अलग-अलग अस्पतालों में घुमते रहे लेकिन किसी ने घायलों का सही से उपचार नहीं किया। लुधियाना सिविल अस्पताल जब घायलों को लाया गया तब तक 6 वर्षीय बच्ची की मौत हो चुकी थी। मृतक व्यक्ति का नाम संदीप है। उसकी बेटी 6 वर्षीय कोहिनूर है। कोहिनूर पहली यूकेजी कक्षा में पढ़ती है। पत्नी गगन और 10 वर्षीय बेटी अरलीन जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रही है।

मृतक संदीप गांव लोहारा नजदीक काे रहने वाला है। संदीप परिवार का वह इकलौता सहारा था। मृतक संदीप सिंह बॉन ब्रेड में बतौर ड्राइवर काम करता था। जानकारी के मुताबिक संदीप अपने पत्नी और दोनों बेटियों के साथ नकोदर अपनी बहन के पास पिछले दो-तीन दिनों से रह रहा था। आज वह बहन के घर से जीजा का मोटरसाइकिल लेकर सुल्तानपुर लोधी ननिहाल गया था। वहां से वह अमृतसर जा रहा था। सुल्तानपुर अमृतसर हाईवे पर एक तेजरफ्तार इटियोस कार चालक ने उनके बाइक को टक्कर मारी। खून से लथपथ संदीप ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। लोगों की भीड़ ने तुरंत पुलिस को सूचित किया।

कार चालक तुरंत मौके से भाग गया। लुधियाना सिविल अस्पताल में पुहंचे थाना सुल्तानपुर लोधी के सब इंस्पेक्टर मेजर सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही वह घटनास्थल पर पहुंचे थे। जहां से सभी घायलो को नजदीकी अस्पतालों में पहुंचाया गया था। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर घायलो के बयान दर्ज कर मामला दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Translate »