Elleen News

Hot News

जालंधर में चलती हुई स्कूटी बनी आग का गोला, बाल-बाल बची शख्स की जान

जालंधर: जालंधर में चलती हुई स्कूटी आग का गोला बन गई। लेकिन गनिमत यह रही कि इस हादसे में शख्स बाल-बाल बच गया। स्कूटी जलकर पूरी तरह राख हो गई। यह हादसा बस्ती पीर दाद नहर पुली के पास हुआ।

इस संबंध में शेर सिंह कॉलोनी के पास रहने वाले आशु शर्मा स्कूटी पर लैदर काम्प्लैक्स के पास से काम के लिए नहर के पास आया था। इस दौरान उनकी स्कूटी को आग लग गई। आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है। जब तक लोग आग पर काबू पाते, तब तक स्कूटी बुरी तरह से जल चुकी थी

Translate »