Elleen News

Hot News

खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह की मां को पंजाब पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेतना मार्च से एक दिन पहले हुई कार्रवाई

अमृतसर: खालिस्तान समर्थक और ‘वारिस पंजाब दे’ के प्रुख अमृतपाल सिंह की मां को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी रविवार की शाम हुई। पुलिस ने बताया, अमृतपाल सिंह की मां बलविंदर कौर के अलावा उसके चाचा व अन्य तीन लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। बता दें, यह गिरफ्तारी अमृतपाल सिंह को असम की जेल से पंजाब की जेल में स्थानांतरित करने की मांग को लेकर प्रस्तावित मार्च से एक दिन हुई है।

पुलिस उपायुक्त आलम विजय सिंह ने बताया कि अमृतपाल सिंह की मां बलविंदर कौर को एहतियातन गिरफ्तार किया गया है और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इसके अलावा अमृतपाल के चाचा सुखचैन सिंह व अन्य तीन लोगों को भी गिरफ्तारी किया गया है। उन्होंने इस मामले में इससे ज्यादा जानकारी देने से इंकार कर दिया। बता दें, अमृतपाल सिंह को पिछले साल अप्रैल में गिरफ्तार किया गया था और उसके खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) लगाया गया था।

Translate »