Elleen News

Hot News

पूर्व विधायक जगबीर सिंह बराड़ हुए BJP में शामिल, आम आदमी पार्टी को लगा बड़ा झटका

जालंधर: लोकसभा चुनाव के बीच पंजाब में सत्तारूढ़ दल आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। जालंधर कैंट से पूर्व विधायक रहे जगबीर सिंह बराड़ आप छोड़ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। इस दौरान जालंधर नॉर्थ से बीजेपी के पूर्व विधायक केडी भंडारी भी उनके साथ उपस्थित थे। इसकी जानकारी PLN ने अपने पाठकों को कल ही साझा कर दी थी।

जगबीर सिंह बराड़ काफी समय से पार्टी से नाराज बताए जा रहे थे। 2023 साल जनवरी में सांसद संतोख सिंह चौधरी के निधन के बाद जालंधर लोकसभा क्षेत्र में होने वाले उपचुनाव से पहले बराड़ आप में शामिल हो गए। उन्हें मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पार्टी ज्वाइन करवाई थी।

बराड़ पहली बार 2007 में शिअद के टिकट पर जालंधर छावनी सीट से चुने गए थे। बाद में वह मनप्रीत सिंह बादल द्वारा गठित पीपुल्स पार्टी ऑफ पंजाब में शामिल हो गए। उसके बाद, वह कांग्रेस में चले गए लेकिन 2012 के विधानसभा चुनावों में परगट सिंह से हार का सामना करना पड़ा, बराड़ ने शिअद के टिकट पर जालंधर छावनी सीट से चुनाव लड़ा था।

फिर उस के बाद 2022 के राज्य विधानसभा चुनावों से पहले, बराड़ ने शिरोमणि अकाली दल में लौटने के लिए कांग्रेस पार्टी छोड़ दी थी। वह राज्य की जालंधर छावनी सीट से 2022 के विधानसभा चुनाव में असफल रहे थे। 2023 में बराड़ आप में शामिल हो गए थे।

Translate »