Elleen News

Hot News

पूर्व कैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा की हुई घर वापसी, BJP से फिर कांग्रेस में हुए शामिल

चंडीगढ़: पूर्व कैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने बीजेपी को अलविदा कहकर कांग्रेस में घर वापसी कर ली है। पंजाब कांग्रेस के इंचार्ज देवेंद्र यादव ने सुंदर शाम अरोड़ा को दिल्ली में फिर से कांग्रेस पार्टी में शामिल किया। कैप्टन अमरिंदर सिंह की कांग्रेस सरकार में सुंदर शाम अरोड़ा मंत्री भी रह चुके हैं। बता दें कि साल 2022 के चुनावों में सुंदर शाम अरोड़ा हार गए थे। इसके बाद अरोड़ा ने तीन अन्य पूर्व मंत्रियों राज कुमार वेरका, बलबीर सिंह और गुरप्रीत कांगड़ के साथ 5 जून 2022 को बीजेपी में शामिल हो गए थे।

Translate »