Elleen News

Hot News

पंजाब में बर्थडे पार्टी से लौट रहे 6 दोस्तों की कार नहर में गिरी, 2 की मौत; 4 जान बचाने में कामयाब

पठानकोट: पठानकोट से बड़ी खबर सामने आई है। यहां बीती रात बर्थडे पार्टी से लौट रहे 6 दोस्तों की गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई जबकि 4 घायल हो गए हैं। दरअसल उक्त कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी जिसमें दो दोस्त अपनी जान गंवा बैठे। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने नहर में गिरे वाहन को बाहर निकाला। पुलिस ने धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि मृतकों में से एक की करीब 3 महीने पहले शादी हुई थी। पठानकोट शहर के गांव अकालगढ़ निवासी रजत कुमार पुत्र तिलक राज ने अपने छोटे भाई के जन्मदिन पर पार्टी रखी थी, यह पार्टी देर रात तक चली। इसके बाद रजत अपने 5 दोस्तों के साथ कार में बैठकर निकल गया। 2 युवक आगे और 4 पीछे बैठे थे। जब उनकी कार कठका पुल पर पहुंची तो अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। कार के नहर में गिरते ही पीछे बैठे चारों युवक निकलकर ऊपर सड़क पर पहुंच गए। वहीं, कार में आगे बैठे दोनों लोग वहीं फंस गए। कार नहर में उल्टी पड़ी थी, जिससे वे बाहर नहीं निकल सके। कार से उतरे युवकों में से एक ने घर फोन कर घटना की जानकारी दी।

बचे हुए दोस्तों ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को इकट्ठा किया। देखते ही देखते बहुत सारे लोग आ गए। वे अन्य दो युवकों को भी गाड़ी से निकालकर सिविल अस्पताल ले गए, जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। मृतकों की पहचान रजत कुमार पुत्र तिलक राज निवासी गांव अकालगढ़, पठानकोट और रणजीत सिंह पुत्र किशन चंद निवासी गांव जमालपुर, पठानकोट के रूप में हुई है। घायलों में उदे सिंह, रजत के भाई अभिषेक कुमार, केतन चौधरी और सुशांत शामिल हैं।

परिजनों के मुताबिक कार रंजीत चला रहा था। उधर, रजत की फरवरी में शादी हो गई। वह 6 महीने पहले दक्षिण कोरिया से आया था। उनकी पत्नी कनाडा में रहती हैं। अभी भी वो कनाडा में है और 15 दिन बाद रजत को भी कनाडा जाना था।

Translate »