Elleen News

Hot News

पंजाब में गैस लीक होने के 7 लोग झुलसे, मचा हड़कंप; वेहड़े में अवैध सिलेंडरों में भरी जा रही थी गैस

लुधियाना: लुधियाना के ग्यासपुरा इलाके में सम्राट कॉलोनी की गली नंबर 3 में एक वेहड़े में गैस लीक होने से भीषण आग लग गई। इस हादसे में कम से कम 7 लोग झुलस गए हैं, जिनमें एक 7 साल की बच्ची भी शामिल है। इस घटना के दौरान वेहड़े में हड़कंप मच गया।

घटना के मुताबिक, वेहड़े में रहने वाले लोग गैरकानूनी तरीके से बड़े सिलेंडरों से छोटे सिलेंडरों में गैस भर रहे थे। इसी दौरान गैस लीक हो गई और आग लग गई। आग ने कुछ ही पलों में चार कमरों को अपनी चपेट में ले लिया।

घायलों में से एक, फूलमती ने बताया कि वह खाना बना रही थी तभी पड़ोसी के कमरे से गैस लीक होने की आवाज आई और अचानक आग लग गई। इस हादसे में उसकी बेटी शिवानी और छोटा भाई कृपा शंकर भी बुरी तरह झुलस गए। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। फूलमती की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Translate »