Elleen News

Hot News

जालंधर उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी, भाजपा प्रत्याशी शीतल अंगुराल का हंगामा; 1,71,963 मतदाता करेंगे उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला

जालंधर: पंजाब की जालंधर पश्चिम विधानसभा सीट पर आज बुधवार को उपचुनाव हो रहे हैं। यहां सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है। वोटिंग शाम 6 बजे तक चलेगी। इस सीट पर कुल 1,71,963 मतदाता हैं। इनमें 89,629 पुरुष और 82,326 महिलाएं शमाएल हैं। इसके साथ ही उक्त क्षेत्र में आठ थर्ड जेंडर मतदाता भी हैं। वहां मतदान के लिए कुल 181 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। ये चुनाव जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं सिटी डीसी हिमांशु अग्रवाल की देखरेख में कराए जा रहे हैं।

इस बीच खबरआ रही है कि भाजपा प्रत्याशी ने मतदान केंद्र के बाहर हंगामा कर दिया है। पूर्व विधायक शीतल अंगुराल ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी ने मतदान केंद्रों पर बाहरी जिलों से कार्यकर्ता तैनात किए हैं। आम आदमी पार्टी के पास शहर में कार्यकर्ता खत्म हो गए हैं।

बता दें, मतदान के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं। यहां 700 जवानों को तैनात किया गया है। बताया जा रहा है कि इस सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला होने की संभावना है। जिसमें आम आदमी पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए पूर्व विधायक शीतल अंगुराल, बीजेपी से आम आदमी पार्टी में शामिल हुए पूर्व बीजेपी मंत्री के बेटे मोहिंदर भगत और कांग्रेस से पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर सुरिंदर कौर चुनाव लड़ रहे हैं।

दरअसल, शीतल अंगुराल 2022 में यहां से आप विधायक बनें। लेकिन लोकसभा चुनाव से पहले उन्होंने इस्तीफा दे दिया। जिसके बाद अंगुराल बीजेपी में शामिल हो गए। अब बीजेपी ने अंगुराल को अपना उम्मीदवार बनाया है। आम आदमी पार्टी ने मोहिंदर भगत को टिकट दिया है। भगत भाजपा के पूर्व मंत्री चुन्नी लाल भगत के बेटे हैं।

Translate »