Elleen News

Hot News

#ludhiananews

पंजाब में कार साइड करने के विवाद में मां-बेटे ने कर दिया बड़ा कांड, पुलिस तलाश में जुटी

लुधियाना: कार साइड करने को लेकर हुए विवाद में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। इस घटना में मां-बेटे के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, पीड़ित गुरमीत सिंह ने शिकायत दर्ज कराई है जिसमें बताया गया है कि उसने आरोपी अमनदीप सिंह को अपनी कार साइड करने के लिए कहा था। इस पर आरोपी अपनी मां हरप्रीत कौर के साथ घर के बाहर आकर गाली-गलौच करने लगा। जब गुरमीत सिंह घर से बाहर आया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर गुरमीत सिंह के पिता भगवान सिंह (71) बीच-बचाव करने आए तो आरोपियों ने उनका गला दबा दिया और धमकी देते हुए फरार हो गए। घायल भगवान सिंह को सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर विसरा जांच के लिए भेज दिया है। आरोपी अमनदीप सिंह और उसकी मां हरप्रीत कौर निवासी जी.के. विहार, धांधरा रोड फिलहाल फरार हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

पंजाब में कार साइड करने के विवाद में मां-बेटे ने कर दिया बड़ा कांड, पुलिस तलाश में जुटी Read More »

पंजाब में बड़ी वारदात, भतीजे ने घर में घुस कर काट डाली चाचा की 3 उंगलियां; किया लहूलुहान

लुधियाना: लुधियाना में एक दिल दहला देने वाली घटना में एक भतीजे ने अपने चाचा पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में चाचा की तीन उंगलियां कट गईं और सिर में गंभीर चोटें आईं। घटना के अनुसार, मंगलवार देर रात सतपाल सिंह अपनी पत्नी को पोलिंग बूथ से लेने गए थे। वहां उनके बड़े भाई से उनका विवाद हो गया। घर वापस आकर उनके भतीजे ने उन पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया जिससे वह लहूलुहान हो गए। खुद को बचाने के प्रयास में सतपाल सिंह की तीन उंगलियां कट गईं। घायल सतपाल सिंह ने बताया कि उनका बड़ा भाई गांव में किसी अन्य उम्मीदवार का समर्थन कर रहा था, जबकि वे किसी और उम्मीदवार का समर्थन कर रहे थे। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और बाद में उनके भतीजे ने उन पर हमला कर दिया। घायल को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों ने उनकी स्थिति गंभीर बताई है। पुलिस ने इस मामले में मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश में जुट गई है।

पंजाब में बड़ी वारदात, भतीजे ने घर में घुस कर काट डाली चाचा की 3 उंगलियां; किया लहूलुहान Read More »

पंजाब में गैस लीक होने के 7 लोग झुलसे, मचा हड़कंप; वेहड़े में अवैध सिलेंडरों में भरी जा रही थी गैस

लुधियाना: लुधियाना के ग्यासपुरा इलाके में सम्राट कॉलोनी की गली नंबर 3 में एक वेहड़े में गैस लीक होने से भीषण आग लग गई। इस हादसे में कम से कम 7 लोग झुलस गए हैं, जिनमें एक 7 साल की बच्ची भी शामिल है। इस घटना के दौरान वेहड़े में हड़कंप मच गया। घटना के मुताबिक, वेहड़े में रहने वाले लोग गैरकानूनी तरीके से बड़े सिलेंडरों से छोटे सिलेंडरों में गैस भर रहे थे। इसी दौरान गैस लीक हो गई और आग लग गई। आग ने कुछ ही पलों में चार कमरों को अपनी चपेट में ले लिया। घायलों में से एक, फूलमती ने बताया कि वह खाना बना रही थी तभी पड़ोसी के कमरे से गैस लीक होने की आवाज आई और अचानक आग लग गई। इस हादसे में उसकी बेटी शिवानी और छोटा भाई कृपा शंकर भी बुरी तरह झुलस गए। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। फूलमती की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पंजाब में गैस लीक होने के 7 लोग झुलसे, मचा हड़कंप; वेहड़े में अवैध सिलेंडरों में भरी जा रही थी गैस Read More »

Translate »