जालंधर में AAP MLA पर टूटा दुखों का पहाड़, पति का दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन
जालंधर: नकोदर हलके से विधायक इंदरजीत कौर मान को आज उस समय गहरा सदमा लगा, जब उनके पति शरणजीत सिंह मान का निधन हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक शरणजीत सिंह मान की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है। उनकी मौत की खबर मिलते ही इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। मिली जानकारी के मुताबिक शरणजीत सिंह घर पर थे जब उन्हें दिल का दौरा पड़ा। उनका अंतिम संस्कार आज शाम 5 बजे नकोदर में किया जाएगा।
जालंधर में AAP MLA पर टूटा दुखों का पहाड़, पति का दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन Read More »