Elleen News

Hot News

crime

पंजाब में घर में घुसकर हथियारबंद बदमाशों ने किया हमला, पिता और 2 बेटे गंभीर रूप से घायल, एक की हालत चिंताजनक

लुधियाना: लुधियाना जिले के गांव सुनेत में शुक्रवार को करीब एक दर्जन हथियारबंद बदमाशों ने एक परिवार पर तेजधार हथियारों और बेसबॉल के डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में परिवार के तीन सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनमें से एक की हालत चिंताजनक बनी हुई है। हमले में गंभीर रूप से घायल परिवार के बड़े बेटे को सीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत बिगड़ती देख उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है। अन्य दो घायल व्यक्तियों को स्थानीय सिविल अस्पताल में लाया गया है। घायलों में परिवार के प्रमुख काला सिंह के सिर और मुंह पर 8 टांके लगे हैं, जबकि उसके छोटे बेटे बीरपाल सिंह के सिर और दोनों बाजुओं पर भी तलवारों से वार किए गए हैं। बीरपाल के सिर में 4 टांके आए हैं। पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार, बीरपाल सिंह गांव में एक मेडिकल स्टोर के बाहर खड़ा था, तभी गांव का ही एक युवक उसके साथ गाली-गलौज करने लगा। सूचना मिलते ही काला सिंह अपने बेटे को घर ले आया। इसके करीब 20 मिनट बाद, वही युवक अपने एक दर्जन साथियों के साथ काला सिंह के घर पर हमला कर दिया। काला सिंह ने पुलिस को बताया कि डेढ़ साल पहले उक्त युवकों के साथ उसके बेटों की लड़ाई हुई थी, जिसके बाद दोनों परिवारों में समझौता हो गया था। थाना सराभा नगर के SHO पवन कुमार ने कहा कि काला सिंह के बयानों के आधार पर आरोपियों काला सिंह, गगनदीप सिंह, हरदीप सिंह, शम्मी, जग्गा और उनके अज्ञात साथियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 109 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने कहा है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पंजाब में घर में घुसकर हथियारबंद बदमाशों ने किया हमला, पिता और 2 बेटे गंभीर रूप से घायल, एक की हालत चिंताजनक Read More »

अमेरिका में 4 भारतीयों की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, DNA टेस्ट से होगी शवों की पहचान

टेक्सास: अमेरिका के टेक्सास में एक भयानक सड़क हादसा हुआ है जिसमें एक महिला समेत चार भारतीयों की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, सभी यात्री कारपूलिंग एप के माध्यम से जुड़े हुए थे और हादसे में पांच वाहन शामिल थे। यह घटना तब हुई जब वे बेंटनविले, अर्कांसस जा रहे थे। बताया जा रहा है कि एक एसयूवी और ट्रक की टक्कर के कारण यह हादसा हुआ। सभी यात्री एसयूवी में सवार थे। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शवों की पहचान करना बेहद मुश्किल है और यह केवल डीएनए टेस्ट के माध्यम से संभव हो सकेगा। पिछले शुक्रवार को हुई इस घटना में मृतकों की पहचान आरीयन रघुनाथ ओरामपाती, फारूक शेख, लोकश प्लाचरला और दर्शन वासुदेवन के रूप में की गई है। ओरामपाती और उनके दोस्त शेख डलास में अपने चचेरे भाई से मिलने के बाद वापस लौट रहे थे। लोकश अपनी पत्नी से मिलने बेंटनविले जा रहे थे और दर्शन वासुदेवन बेंटनविले स्थित अपने चाचा से मिलने जा रही थीं। वे सभी एक कारपूलिंग एप के माध्यम से जुड़े थे। आरीयन के पिता सुबाश चंद्र रेड्डी हैदराबाद स्थित मैक्स एग्री जेनेटिक्स प्राइवेट लिमिटेड के मालिक हैं। आरीयन ने कोयंबटूर के अमृता विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त की थी। आरीयन के एक रिश्तेदार ने कहा, उसके माता-पिता मई में टेक्सास विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह के लिए अमेरिका में थे। दीक्षांत समारोह के बाद उन्होंने उसे भारत लौटने के लिए कहा, लेकिन उसने कहा कि वह दो साल और अमेरिका में काम करना चाहता है। शायद यह किस्मत को मंजूर था। आरीयन का दोस्त शेख भी हैदराबाद का रहने वाला था और बेंटनविले में रह रहा था। तमिलनाडू की दर्शन वासुदेवन टेक्सास के फ्रिस्को में रह रही थी। फारूक शेख के पिता मस्तान वाली ने बताया कि वह तीन साल पहले अमेरिका आया था। वह अपनी एमएस की डिग्री पूरी करने के लिए अमेरिका आया था।

अमेरिका में 4 भारतीयों की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, DNA टेस्ट से होगी शवों की पहचान Read More »

कनाडा में फगवाड़ा के युवक की मौत, कार और ट्रैक के बीच हुए भयानक एक्सीडेंट में बुझ गया घर का इकलौता चिराग

Punjab accident: फगवाड़ा के प्रीत नगर इलाके में उस समय शोक की गहरी लहर व्याप्त हो गई। जब शहर के एक जवान युवक की कनाडा में सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान रजत कुमार पुत्र वरिन्द्र कुमार है, रजत घर का इकलौता पुत्र था। रजत कुमार के परिजनों ने बताया कि कनाडा में रजत की आज उस समय मौत हो गई जब वह अपनी कार में काम पर जा रहा था। उसकी कार को तेज गति में आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी जिसके बाद उसकी मौत हो गई है। एक्सीडेंट की खबर से परिवार में मातम पसरा हुआ है इलाके की पूर्व पार्षद बीबी सर्बजीत कौर ने बताया कि रजत कुमार 2019 में कनाडा गया था। लेकिन किसी ने यह नहीं सोचा था कि ऐसा दिन भी देखने को मिलेगा जब उसकी कनाडा में मौत हो जाने की सूचना परिवार को इस भांति मिलेगी।

कनाडा में फगवाड़ा के युवक की मौत, कार और ट्रैक के बीच हुए भयानक एक्सीडेंट में बुझ गया घर का इकलौता चिराग Read More »

जालंधर: AGI फ्लैटों में युवती ने की अपनी जीवन लीला समाप्त, पढ़ें व देखें

जालंधर: जालंधर की 66 फुटी रोड पर स्तिथ AGI फ्लैट्स में एक 18 वर्षीय युवती ने फांसी लगा आत्महत्या कर ली है। मृतका की पहचान किरणदीप कौर पुत्री देशवीर सिंह के रूप में हुई है जो मूल रूप से फिरोजपुर के गंगा मंदिर एरिया की रहने वाली थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवा दिया है। खबर लिखे जाने तक मौके पर पहुंची पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। घटना की जांच थाना सदर की चौकी जालंधर हाइट्स की पुलिस कर रही है। इस बारे चौकी इंचार्ज गुरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि मृतका 66 फुटी रोड स्तिथ स्थानीय निजी शिक्षण संस्थान में पढ़ाई करती थी। कुछ समय पहले मृतका के पिता की मौत हो गई थी जिसके चलते वह फिरोजपुर से जालंधर अपनी बुआ के पास रहने के लिए आ गई थी। मंगलवार देर रात उसने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। चौकी इंचार्ज ने बताया कि लड़की के शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। घटना के बारे में फिरोजपुर में रह रहे परिजनों को जानकारी दे दी है। उनके बयान दर्ज होने के बाद पुलिस द्वारा अगली कार्रवाई करेगी।

जालंधर: AGI फ्लैटों में युवती ने की अपनी जीवन लीला समाप्त, पढ़ें व देखें Read More »

प्यार में धोखा मिलने पर 23 वर्षीय लड़की ने दी जान, मौत के लिए मौसी, उसकी बेटी और प्रेमी को ठहराया जिम्मेदार; मामला दर्ज

मोगा: मोगा जिले के गांव तथाणवध में प्रेम में धोखा मिलने के बाद 23 वर्षीय लड़की ने जहर निगलकर आत्महत्या की। लड़की ने आत्महत्या करने से पहले एक वीडियो भी जारी की, जिसमें मृतका ने अपनी मौत का जिम्मेदार अपनी मौसी, उसकी बेटी और अपने प्रेमी को ठहराया। मृतका की पहचान करमजीत कौर के रूप में हुई है। लड़की के परिवार के बयान के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मृतक लड़की करमजीत कौर के पिता इकबाल सिंह ने बताया कि उनकी बेटी बठिंडा में धागे की फैक्ट्री में काम करती थी। बुकणवाला रोड पर सिमरनजीत कौर के घर उसकी मासी आती-जाती रहती थी। जहां उसकी मौसी और मौसी की बेटी आशू ने करमजीत कौर की पहचान वहां के रहने वाले गुरप्रीत सिंह गोपी नामक युवक से करवाई। इसके बाद गुरप्रीत सिंह और करमजीत कौर के बीच प्रेम संबंध बन गए। लड़की के पिता ने बताया कि जब उनकी बेटी को पता चला कि गुरप्रीत सिंह शादीशुदा है और दो बच्चों का पिता है, तो उसने शनिवार सुबह कोई जहरीली चीज निगल ली। उसकी हालत बिगड़ने के कारण लड़की को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां आज सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जांच अधिकारी कुलवंत सिंह ने बताया कि मृतक करमजीत कौर के पिता इकबाल सिंह के बयानों के आधार पर करमजीत कौर की मौसी सिमरनजीत कौर, उसकी बेटी आशू और गुरप्रीत सिंह के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया है।

प्यार में धोखा मिलने पर 23 वर्षीय लड़की ने दी जान, मौत के लिए मौसी, उसकी बेटी और प्रेमी को ठहराया जिम्मेदार; मामला दर्ज Read More »

पंजाब में दोस्तों के साथ पार्टी करने गए 18 वर्षीय युवक की हत्या, नहर से मिला शव; परिवार ने दोस्तों पर लगाए आरोप

श्री मुक्तसर साहिब: श्री मुक्तसर साहिब के नजदीकी गांव थांदेवाला के 11वीं कक्षा के छात्र की हत्या कर उसके शव को नहर में फेंकने का मामला सामने आया है। परिवारिक सदस्यों ने इस संबंध में उसके दोस्तों पर ही आरोप लगाए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और युवक का शव नहर से बरामद कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार, 18 वर्षीय युवक का उसके साथियों ने मामूली विवाद के बाद हत्या कर दिया और शव को नहर में फेंक दिया। परिवार के सदस्यों के अनुसार, पिछले शुक्रवार को युवक मंगत सिंह शाम को अपने दोस्तों के साथ पार्टी करने गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा। इसके बाद परिवार के सदस्यों ने उसकी तलाश की लेकिन वह नहीं मिला। इस पर परिवार ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने अपनी ओर से पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। मृतक मंगत सिंह का शव स्री मुक्तसर साहिब के नजदीकी गांव थराज वाला में राजस्थान नहर से मिला। परिवार के सदस्यों ने बताया कि मंगत 11वीं कक्षा का छात्र था और उन्होंने संदेह जताया कि उसके सहपाठियों और अन्य दोस्तों ने मामूली विवाद के कारण उसकी हत्या कर दी और शव नहर में फेंक दिया। दूसरी ओर, पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है और परिवार के सदस्य न्याय की मांग कर रहे हैं।

पंजाब में दोस्तों के साथ पार्टी करने गए 18 वर्षीय युवक की हत्या, नहर से मिला शव; परिवार ने दोस्तों पर लगाए आरोप Read More »

पंजाब में दुखद हादसा: 20 दिन की छुट्टी पर आए सैनिक की सड़क दुर्घटना में मौत, 2 वर्षीय मासूम के सिर से उठा पिता का साया

अमृतसर: अमृतसर से एक दुखद खबर सामने आई है। खबर मिली है कि छुट्टी पर आए सेना के एक जवान की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी है। मृतक अवतार सिंह 21 सिख रेजिमेंट राजस्थान की सीमा पर तैनात थे। अटारी स्थित उनके पैतृक सीमावर्ती गांव बागड़ी में राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। बताया जा रहा है कि मृतक अवतार सिंह 20 दिन की छुट्टी लेकर अपने घर आया था। मृतक जवान एक्टिवा पर सवार होकर अमृतसर के भकना गांव की ओर जा रहा था, तभी रास्ते में उसका एक्सीडेंट हो गया और उसकी मौत हो गई। पुलिस प्रशासन द्वारा पोस्टमार्टम कराने के बाद मृतक सिपाही का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस मौके पर सेना के जवानों ने मृतक अवतार सिंह को अंतिम संस्कार के दौरान सलामी भी दी। मृतक की कम उम्र में ही शादी हो गई थी। वह अपने पीछे 2 साल का बच्चा और पत्नी छोड़ गए हैं।

पंजाब में दुखद हादसा: 20 दिन की छुट्टी पर आए सैनिक की सड़क दुर्घटना में मौत, 2 वर्षीय मासूम के सिर से उठा पिता का साया Read More »

पंजाब में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, 15 फुट दूर जाकर गिरी बाइक, बाप-बेटी की दर्दनाक मौत

लुधियाना: लुधियाना में एक सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत की खबर है। हादसा सुल्तानपुर अमृतसर हाईवे पर हुआ। तेजरफ्तार कार चालक ने बाइक को जबरदस्त टक्कर मारी। हादसे के बाद बाइक करीब 15 फूट दूर जाकर गिरी। हादसा इतना भयावक था कि मौके पर व्यक्ति की मौत हो गई जबकि उसके परिवार के तीन सदस्य गंभीर रूप से घायल थे। हादसा करीब 7 बजे हुआ। 4 घंटे तक घायलों को लेकर उनके परिजन और लोग अलग-अलग अस्पतालों में घुमते रहे लेकिन किसी ने घायलों का सही से उपचार नहीं किया। लुधियाना सिविल अस्पताल जब घायलों को लाया गया तब तक 6 वर्षीय बच्ची की मौत हो चुकी थी। मृतक व्यक्ति का नाम संदीप है। उसकी बेटी 6 वर्षीय कोहिनूर है। कोहिनूर पहली यूकेजी कक्षा में पढ़ती है। पत्नी गगन और 10 वर्षीय बेटी अरलीन जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रही है। मृतक संदीप गांव लोहारा नजदीक काे रहने वाला है। संदीप परिवार का वह इकलौता सहारा था। मृतक संदीप सिंह बॉन ब्रेड में बतौर ड्राइवर काम करता था। जानकारी के मुताबिक संदीप अपने पत्नी और दोनों बेटियों के साथ नकोदर अपनी बहन के पास पिछले दो-तीन दिनों से रह रहा था। आज वह बहन के घर से जीजा का मोटरसाइकिल लेकर सुल्तानपुर लोधी ननिहाल गया था। वहां से वह अमृतसर जा रहा था। सुल्तानपुर अमृतसर हाईवे पर एक तेजरफ्तार इटियोस कार चालक ने उनके बाइक को टक्कर मारी। खून से लथपथ संदीप ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। लोगों की भीड़ ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। कार चालक तुरंत मौके से भाग गया। लुधियाना सिविल अस्पताल में पुहंचे थाना सुल्तानपुर लोधी के सब इंस्पेक्टर मेजर सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही वह घटनास्थल पर पहुंचे थे। जहां से सभी घायलो को नजदीकी अस्पतालों में पहुंचाया गया था। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर घायलो के बयान दर्ज कर मामला दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पंजाब में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, 15 फुट दूर जाकर गिरी बाइक, बाप-बेटी की दर्दनाक मौत Read More »

पंजाब में 4 सैनिकों की हत्या करने वाले को कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा, सोते समय जवानों पर चलाई थी गोलियां

बठिंडा: बठिंडा में एक साल पहले 12 अप्रैल 2023 को उच्च सुरक्षा वाली बठिंडा छावनी में अपने चार साथियों की गोली मारकर हत्या करने वाले सैनिक को सेना के जनरल कोर्ट मार्शल ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। उन्हें नौकरी से भी निकाल दिया गया है। आरोपी देसाई मोहन और मरने वाले दूसरे चार जवान 80 मीडियम रेजिमेंट के जवान थे। आरोपी देसाई मोहन ने अपने चार साथियों की सोते समय गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद सैन्य छावनी की ओर जाने वाली सभी सड़कें बंद कर दी गईं और अपराधियों की तलाश शुरू कर दी गई। सेना और पुलिस ने घटना की संयुक्त जांच शुरू कर दी थी। बठिंडा पुलिस ने मौके से 19 चले हुए कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी देसाई मोहन को हत्या के साथ-साथ हथियार और गोलियां चुराने का भी दोषी पाया गया। इस मामले की जनवरी से लगातार कर्नल एस दुसरेजा के नेतृत्व में जनरल कोर्ट मार्शल (जीसीएम) द्वारा सुनवाई की जा रही थी। आर्मी एक्ट 1925 के तहत 4 सैन्यकर्मियों की हत्या का मामला सिविल कोर्ट के अधिकार क्षेत्र से छीन लिया गया, अब आरोपी देसाई मोहन को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है और सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है।

पंजाब में 4 सैनिकों की हत्या करने वाले को कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा, सोते समय जवानों पर चलाई थी गोलियां Read More »

ढाई साल की मासूम की ख़ौफ़नाक हत्या: तंत्र-मंत्र के शक में श्मशान घाट में मिला शव, पिता की गोद में लिपटी आखिरी चीख!

मेरठ में ढाई साल की भाविका अपने मामा की बारात में आई थी, लेकिन अचानक गायब हो गई। उसका शव श्मशान घाट में मिला। डॉक्टरों का कहना है कि उसके शरीर को नोंचा गया है, जिससे तंत्र-मंत्र में किसी जानवर को खिलाकर हत्या कराने की आशंका जताई जा रही है। भाविका के कान के नीचे, एड़ी, हाथ, सीने और प्राइवेट पार्ट पर गहरे घाव थे। सिर की खाल गायब थी और जांघ भी नोंची हुई थी। प्राइवेट पार्ट खून से लथपथ था और उसके कपड़े फटे हुए थे। उसके शरीर पर कपड़े नहीं थे, और जब उसके पिता ने उसे देखा, तो वे बेसुध हो गए। अपनी बच्ची की लाज बचाने के लिए उन्होंने अपनी शर्ट उतारी और उसे लपेट लिया। 3 साल की मासूम बच्ची की इतनी निर्मम हत्या और पिता के उसे लपेटकर रोने का दृश्य देखकर वहां मौजूद गांव वाले भी रो पड़े।

ढाई साल की मासूम की ख़ौफ़नाक हत्या: तंत्र-मंत्र के शक में श्मशान घाट में मिला शव, पिता की गोद में लिपटी आखिरी चीख! Read More »

Translate »