Elleen News

Hot News

aap

आम आदमी पार्टी ही जालंधर लोकसभा हलके का विकास व लोगों को सुरक्षा की सुविधा दे सकती –रमन अरोड़ा

जालंधर लोकसभा सीट से आम आदमी पार्टी प्रत्याशी पवन टीनू के लिए आज जालंधर केंद्रीय से विधायक रमन अरोड़ा ने दर्जनों चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए टीनू के हक में चुनाव प्रचार करते हुए इलाका निवासियों से कहा कि पवन टीनू की जीत जालंधर शहर के विकास को नई राह पर लेकर जाएगी पवन टीनू की जीत मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान के पिछले 2 साल के कार्यकाल में पंजाब के लोगों द्वारा जो उन्हें प्यार दिया गया है उसे प्यार को और बढ़ाएगी और उसी के साथ ही मुख्यमंत्री भगवंत मान पहले से और ज्यादा मजबूत होकर पंजाब की तरक्की खुशी और विकास के लिए कार्य करेंगे विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि अब पंजाब के लोग बहुत ही समझदार हो गए हैं वह बाकी पार्टियों की तरह जो पंजाब की भोली भाली जनता को धर्म के नाम पर और जाति के नाम पर वोटो पर विभाजित करती थी अब लोग उन पर विश्वास नहीं करते अब लोग विकास की राजनीति पसंद करते हैं जिस प्रकार से पिछले 2 साल के दौरान मुख्यमंत्री पंजाब सरदार भगवत मन ने लोगों की शिक्षा और लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर लोगों के सुख सुविधा देने की कोशिश की है उसे देखते हुए लोगों अब चाहते हैं की राजनीति उन लोगों के हाथ में दी जाए जो लोग सच में लोगों की सेवा करना चाहते हैं और लोगों के लिए तत्पर रहना चाहते हैं मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब में राजनीति की परिभाषा को बदला है पंजाब के लोग अब मुख्यमंत्री भगवंत मान के मार्गदर्शन में आने वाले लोकसभा चुनाव में 13 की 13 सेट पंजाब में से आम आदमी पार्टी को जीत कर देंगे ताकि आम आदमी पार्टी पहले से ज्यादा मजबूत होगी और लोक सेवा के कार्य को और भी ज्यादा अच्छे ढंग से कर सकेगी आज विधायक रमन अरोड़ा द्वारा जालंधर केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आते हैं विभिन्न विभिन्न इलाकों में दर्जनों चुनावी बैठकर की गई जिसके जिसमें दौरान हजारों की संख्या में लोगों ने उपस्थित होकर मुख्यमंत्री सरदार भगवत मांगे मार्गदर्शन में रमन अरोड़ा को यह विश्वास दिलाया कि 1 जून को हम सभी इकट्ठे होकर क्षेत्र से भारी मतों से पवन टीनू को विजय बनाएंगे ।। जालंधर केंद्रीय में लोकसभा चुनावों के मद्देनजर विधायक श्री रमन अरोड़ा की ओर से वार्ड नं 18 रंजीत नगर लड़ोवाली रोड में मीटिंग की गई, जिसमे विधायक रमन अरोड़ा के पहुंचने पर लोगो द्वारा उनका स्वागत किया गया । मीटिंग में विधायक रमन अरोड़ा जी ने लोकसभा उम्मीदवार पवन टीनू के लिए वोट मांगे और जिसमे लोगों का भरपूर समर्थन मिला और विधायक रमन अरोड़ा को लोकसभा उम्मीदवार पवन कुमार टीनू को भरी मतों से विजय बनाने का आश्वासन दिया गया। इस अवसर पर विधायक रमन अरोड़ा ने अपने प्रभावशाली संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री स.भगवंत सिंह मान की विकासवादी सोच को लेकर हर वर्ग आप से जुड़ने के लिए उत्साहित है। उन्होंने कहा कि केवल आम आदमी पार्टी ही जालंधर लोकसभा हलके का विकास व लोगों को सुरक्षा की सुविधा दे सकती हैउन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो पंजाब को विकास की राह पर ले जा रही है। लोगों को अब राज्य सरकार के कामकाज पर भरोसा है, जिस कारण बड़ी संख्या में लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा,पंजाब की आप सरकार ने अपनी अब तक की कारगुजारी में इसे धरातल पर लागू कर भी दिखाया है। उन्होंने कहा कि आप प्रत्याशी पवन टीनू को काम करने का अनुभव है और यह अनुभव आपके काम आएगा। इस अवसर पर वार्ड इंचार्ज नरेश शर्मा ,मलकीत बरार,बलजीत भोगल,विनोद कुमार ,मोहन सिंह ,राजेश ,दुर्गा सिंह ,सेवा सिंह ,मंजीत सिंह ,पवन शर्मा ,अश्वनी कुमार गुप्ता ,सुखदेव सिंह अन्य लोग भी शामिल हुए।

आम आदमी पार्टी ही जालंधर लोकसभा हलके का विकास व लोगों को सुरक्षा की सुविधा दे सकती –रमन अरोड़ा Read More »

पंजाब में बीजेपी को बड़ा झटका, CM भगवंत मान ने स्वर्ण सलारिया को AAP में करवाया शामिल

गुरदासपुर : गुरदासपुर में आम आदमी पार्टी और मजबूत हुई। स्वर्ण सलारिया बीजेपी छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हाे गए है। लुधियाना में मुख्यमंत्री भगवंत मान स्वर्ण सलारिया काे शामिल किया। स्वर्ण सलारिया BJP से गुरदासपुर लोकसभा के लिए चुनाव भी लड़ चुके हैं। स्वर्ण सलारिया BJP की राज्य कार्यकारी समिति के स्थाई मेंबर हैं। स्वर्ण सलारिया स्वतंत्रता सेनानी निधन सिंह सलारिया के बेटे हैं।

पंजाब में बीजेपी को बड़ा झटका, CM भगवंत मान ने स्वर्ण सलारिया को AAP में करवाया शामिल Read More »

जालंधर वेस्ट में बड़ी संख्या में युवाओं ने आम आदमी पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर आप में हुए शामिल : मोहिंदर भगत

आम आदमी पार्टी को जालंधर वेस्ट में बड़ी सफलता मिली जब आम आदमी पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा और अकाली दल छोड़ सूरज प्रधान महामंत्री भाजपा मंडल 9 और टीम स्टीवन कुमार,रमन कुमार,सुमित भगत,मुन्ना यादव,सुखदेव सिंह,अंकुश,ललित कुमार,विक्की और रवि भगत वार्ड नंबर 37 और पंकज भगत अकाली दल युथ विंग और साहिल,तरुण,सौरव,रोहित,ललित,अक्षय,राहुल,नमन,दिनेश,मनु,गगन,सनी,विजय,कारन,गगनदीप,अजय,शुभम,मोहित,कुलदीप,अभिषेक,मनोज बड़ी संख्या में आम आदमी पार्टी में शामिल हुए है । हलका इंचार्ज जालंधर वेस्ट मोहिंदर भगत ने पार्टी में शामिल हुए युवाओं का हार्दिक स्वागत किया। मोहिंदर भगत ने कहा कि आम आदमी पार्टी आम लोगों की पार्टी है जहां सभी वर्गों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाता है। उन्होंने कहा कि युवा देश की रीढ़ हैं और उनकी मेहनत से देश खुशहाल होगा। मोहिंदर भगत ने कहा कि पंजाब की आवाज को संसद तक पहुंचाने के लिए जनता एक बार फिर से एक मत होकर आम आदमी पार्टी को वोट करेगी | जनता के दृष्टिकोण से पंजाब सरकार नेक नीयत से पंजाब की तरक्की एवं खुशहाली के लिए कार्य कर रही है | उन्होंने कहा कि शिक्षा क्षेत्र में हुए सुधार से पंजाब शिक्षा क्रांति की एक नई राह पर चल रहा है| उन्होंने कहा कि युवाओं को खेलों की ओर प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले 2 साल में आम आदमी पार्टी ने पंजाब में बहुत सारी लोक भलाई की योजनाए दी है | पंजाब सरकार ने घर घर राशन पहुंचाना, आम आदमी क्लिनिक खोलना , मुफ्त बिजली देना और पंजाब के बच्चों के लिए स्कूल ऑफ इमीनेंस खोल कर तरक्की की राह पर ले जाया जा रहा है | भगत ने कहा कि लोकसभा जालंधर से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार पवन कुमार टीनू की जीत पक्की है | जिलाध्यक्ष अमृतपल सिंह ने सभी को आम आदमी पार्टी की मजबूती के लिए काम करने को प्रेरित किया और सभी का धन्यवाद किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अमृतपल सिंह,हरचरण सिंह संधू जॉइंट सेक्रेटरी पंजाब,जिलाध्यक्ष महिला विंग गुरप्रीत कौर,ब्लाक प्रधान गुरनाम सिंह,वरुण सज्जन,अतुल भगत,मीता सभरवाल,सीबू लाहोरिया,दीपक,राजिंदर कुमार,संदीप बिल्ला, गोल्डी,अश्वनी कुमार,संतोख भगत सनी कंगोत्रा व् बड़ी संख्या में आम आदमी पार्टी के वालंटियर उपस्थित थे।

जालंधर वेस्ट में बड़ी संख्या में युवाओं ने आम आदमी पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर आप में हुए शामिल : मोहिंदर भगत Read More »

हम व्यापारियों की चिंताओं को दूर करने के लिए एक व्यवस्थित और समयबद्ध योजना लागू करेंगे- पवन टीनू

जालंधर, 1 मई () – जालंधर से आम आदमी पार्टी के लोकसभा उम्मीदवार श्री पवन टीनू ने शहर के दाना मंडी, फेंटन गंज में व्यापारियों से बातचीत करते हुए आश्वासन दिया कि भगवंत सिंह मान सरकार व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए व्यवस्थित और समयबद्ध बैठकों की योजना लागू कर रही है ताकि व्यापारियों को सरकारी दफ्तरों के झंझटों से मुक्ति मिल सके। इस मौके पर पवन टीनू ने कानून व्यवस्था को मजबूती से बनाए रखने का आश्वासन दिया और कहा कि हमारी पार्टी दुकानदारों और व्यापारी वर्ग की हर तरह की मदद के लिए हमेशा मौजूद है और उनकी कोई भी समस्या हो चाहे वह केंद्र सरकार से संबंधित हो या राज्य सरकार से उनके लिए आवाज उठाने में कोई कसर नहीं छोड़ूंगा।’ इस मौके पर पवन टीनू के साथ हलका विधायक श्री रमन अरोड़ा, परमिंदर बहल, सुभाष पुरी, सुभाष दत्ता, राजेश सावकी, अतुल कामरेड, राकेश बवेजा, राजू अग्रवाल, राकेश वर्मा, परवीन कुमार और अन्य नेता मौजूद थे। इस बीच उन्होंने श्री हनुमान मंदिर में माथा टेका और भगवान का आशीर्वाद लिया इसके बाद पवन टीनू और विधायक रमन अरोड़ा ने शहर के अलग-अलग वार्डों में बैठकें कीं। पवन टीनू ने दर्शकों को बताया कि कैसे चरणजीत सिंह चन्नी जालंधर के लोगों से उनकी समस्याएं पूछ रहे हैं. पवन टीनू ने कहा कि अगर चन्नी ने अपने भदौड़ हलके का विकास किया होता तो वह जालंधर नहीं आते। इस मौके पर विधायक रमन अरोड़ा ने विश्वास दिलाया कि जालंधर सेंट्रल हलके से पवन टीनू को भारी बढ़त दिलाकर उनकी जीत सुनिश्चित की जाएगी।  

हम व्यापारियों की चिंताओं को दूर करने के लिए एक व्यवस्थित और समयबद्ध योजना लागू करेंगे- पवन टीनू Read More »

जालंधर में आम आदमी पार्टी को झटका, कई पार्षद और आप नेता भाजपा में शामिल, MLA शीतल अंगुराल ने जॉइन करवाई पार्टी

Lok Sabha Election 2024– पंजाब (Punjab) की राजनीति में चल रही हलचल के बीच आम आदमी पार्टी (AAP) से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि जालंधर में आप को बड़ा झटका लगा है। मिली जानकारी के मुताबिक आप के नेता ने पार्टी से इस्तीफा से दिया है। कई पार्षद और नेता BJP मे शामिल हुए है । पंजाब में लोकसभा चुनाव से पहले सियासत गरमायी हुई है। वहीं अब आम आदमी पार्टी को जालंधर में झटका मिलता दिख रहा है। आप लीडर विनीत धीर समेत 12 पार्षदों ने भाजपा जॉइन कर ली है।   ये पार्षद भाजपा में हुए शामिल- विनीत धीर (वार्ड नंबर 62)(आप) विकास गुप्ता (वार्ड नंबर 32) अमित लूथरा (वार्ड नंबर 55) धीरज भगत (वार्ड नंबर 75) अयूब दुग्गल (वार्ड नंबर 34) कुलवंत सिंह निहंग (SAD) रोजी अरोड़ा (आप) नीता बेहल (ट्रेड विंग) राकेश बोहला (आप) ऋषि कपूर (आप) मनोज वढेरा (आप) राजेश अरोड़ा(आप)

जालंधर में आम आदमी पार्टी को झटका, कई पार्षद और आप नेता भाजपा में शामिल, MLA शीतल अंगुराल ने जॉइन करवाई पार्टी Read More »

पूर्व कांग्रेसी MLA दलवीर गोल्डी आम आदमी पार्टी में शामिल, सुखपाल खेहरा को टिकट मिलने से नाराज थे गोल्डी

चंडीगढ़: कांग्रेस छोड़ने के एक दिन बाद पूर्व विधायक दलवीर सिंह गोल्डी आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। वह पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर की मौजूदगी में आप में शामिल हुए। प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए सीएम मान ने कहा कि गोल्डी के आप में शामिल होने से आप मजबूत होगी। दलवीर गोल्डी के साथ उनके परिवार के सदस्य और उनके समर्थक भी आप में शामिल हुए। संगरूर लोकसभा सीट से टिकट नहीं दिए जाने और कांग्रेस नेता सुखपाल सिंह खैरा को टिकट दिए जाने के बाद गोल्डी ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने गोल्डी को युवा और ऊर्जावान बताते हुए कहा कि ईमानदार, युवा और पंजाब के लिए काम करने की इच्छा रखने वाले ऊर्जावान लोगों के लिए आम आदमी पार्टी के दरवाजे हमेशा खुले हैं। सीएम मान ने गोल्डी की तारीफ करते हुए उन्हें पंजाब के युवाओं की आकांक्षाओं को पूरा करने वाला उत्साह से भरपूर व्यक्ति बताया हैं। बता दें, दलवीर सिंह गोल्डी साल 2017 के दौरान हलका धूरी से विधायक बने। साल 2022 दौरान मौजूदा सीएम भगवंत मान के खिलाफ हलका धूरी से विधानसभा चुनाव मैदान में उतरे थे, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। 2022 लोकसभा उपचुनाव दौरान कांग्रेस ने एक बार फिर दलवीर सिंह गोल्डी पर विश्वास जताते हुए उन्हें चुनाव मैदान में उतारा, लेकिन सिमरनजीत सिंह मान के सामने उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इस बार दलवीर सिंह गोल्डी काे उम्मीद थी कि उन्हें लोकसभा चुनाव दौरान उम्मीदवार घोषित किया जाएंगा, लेकिन पार्टी ने विधायक सुखपाल सिंह खैरा काे टिकट दी, जिस कारण दलवीर सिंह गोल्डी ने इस्तीफ देने का फैसला लिया।  

पूर्व कांग्रेसी MLA दलवीर गोल्डी आम आदमी पार्टी में शामिल, सुखपाल खेहरा को टिकट मिलने से नाराज थे गोल्डी Read More »

AAP में शामिल होंगे पवन कुमार टीनू? मीडिया के साथ बातचीत के दौरान अकाली नेता ने दिया बड़ा अपडेट

जालंधर: अकाली दल के वरिष्ठ नेता पवन कुमार टीनू ने उन तमात खबरों पर विराम लगा दिया है जिसमें उनके आम आदमी पार्टी में शामिल होने की बात कही जा रही थी। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि वह किसी पार्टी में शामिल नहीं हो रहे हैं, यह सिर्फ अफवाह है। उन्होंने आगे कहा, उनकी क्रेडिबिलिटी खराब करने की कोशिश की जा रही है, ऐसी कोई बात नहीं है। वह अकाली दल को छोड़कर कहीं नहीं जा रहे है। पवन टीनू ने कहा कि इस समय वह किसी शादी समारोह के सिलसिले में फगवाड़ा आए हुए है। पवन टीनू ने कहा कि आप पार्टी में शामिल होने की खबरों को उन्होंने भी देखा है। मगर टिनू स्पष्ट किया है कि वह किसी भी पार्टी में शामिल नहीं हो रहे हैं। ये सिर्फ अफवाह है। बता दें, इससे पहले सोशल मीडिया पर पवन टीनू की आप में शामिल होने की चर्चा था। कहा ये भी जा रहा था कि आप में शामिल होने के बाद उन्हें सुशील रिंकू के खिलाफ जालंधर लोकसभा सीट से उम्मीदवार घोषित किया जा सकता है।

AAP में शामिल होंगे पवन कुमार टीनू? मीडिया के साथ बातचीत के दौरान अकाली नेता ने दिया बड़ा अपडेट Read More »

अकाली दल को बड़ा झटका, पूर्व मंत्री का बेटा और IAS बहू BJP में हुए शामिल

नई दिल्ली: पंजाब में अकाली दल को बड़ा झटका लगा है। पूर्व अकाली नेता सिकंदर सिंह मलूका के बेटे गुरप्रीत सिंह मलूका और बहू आईएएस (IAS) अधिकारी परमपाल कौर मलूका भी बीजेपी में शामिल हो गए हैं। रामपुरा फूल के मलूका गांव में रहने वाले मलूका परिवार की समाज में अच्छी पकड़ है। इस अवसर पर दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी मुख्यालय में केंद्रीय मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी और राष्ट्रीय महासचिव श्री विनोद तावड़े उपस्थित थे। दिलचस्प बात यह है कि इस मौके पर शिरोमणि अकाली दल के नेता स. सिकंदर सिंह मलूका मौजूद नहीं थे, यानी उनके बीजेपी में शामिल होने की चर्चा को लेकर कुछ भी स्पष्ट नहीं है। परमपाल कौर सिद्धू हाल ही में आईएएस पदाधिकारी के पद से इस्तीफा देने के बाद यह चर्चा जोरों पर थी कि परमपाल कौर सिद्धू बीजेपी में शामिल होंगी और पार्टी उन्हें बठिंडा से हरसिमरत कौर बादल के खिलाफ उम्मीदवार बना सकती है। इस मामले में एक और समस्या थी कि परमपाल कौर सिद्धू का इस्तीफा अभी तक पंजाब के मुख्यमंत्री ने स्वीकार नहीं किया है। लेकिन आज केंद्रीय मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी ने जानकारी दी कि आईएएस अधिकारी का इस्तीफा बुधवार को स्वीकार कर लिया गया जिसके बाद वह आज बीजेपी में शामिल हो रहे हैं। अब यह लगभग साफ हो गया है कि बीजेपी बठिंडा सीट से परमपाल कौर सिद्धू को मैदान में उतार सकती है लेकिन आने वाले दिनों में देखने वाली बात यह होगी कि स. मलूका अब किस तरफ खड़े होते हैं। परमपाल कौर सिद्धू 2011 बैच की आईएएस हैं। अधिकारी थे और अक्टूबर, 2024 में सेवानिवृत्त होने वाले थे।

अकाली दल को बड़ा झटका, पूर्व मंत्री का बेटा और IAS बहू BJP में हुए शामिल Read More »

Translate »