Elleen News

Hot News

पंजाब में दुखद हादसा: 20 दिन की छुट्टी पर आए सैनिक की सड़क दुर्घटना में मौत, 2 वर्षीय मासूम के सिर से उठा पिता का साया

अमृतसर: अमृतसर से एक दुखद खबर सामने आई है। खबर मिली है कि छुट्टी पर आए सेना के एक जवान की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी है। मृतक अवतार सिंह 21 सिख रेजिमेंट राजस्थान की सीमा पर तैनात थे। अटारी स्थित उनके पैतृक सीमावर्ती गांव बागड़ी में राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।

बताया जा रहा है कि मृतक अवतार सिंह 20 दिन की छुट्टी लेकर अपने घर आया था। मृतक जवान एक्टिवा पर सवार होकर अमृतसर के भकना गांव की ओर जा रहा था, तभी रास्ते में उसका एक्सीडेंट हो गया और उसकी मौत हो गई। पुलिस प्रशासन द्वारा पोस्टमार्टम कराने के बाद मृतक सिपाही का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

इस मौके पर सेना के जवानों ने मृतक अवतार सिंह को अंतिम संस्कार के दौरान सलामी भी दी। मृतक की कम उम्र में ही शादी हो गई थी। वह अपने पीछे 2 साल का बच्चा और पत्नी छोड़ गए हैं।

Translate »