Elleen News

Hot News

जालंंधर में ट्रेन के आगे लेटकर रिटायर JE ने की खुदकुशी, फाइनेंसरों से तंग आकर उठाया खौफनाक कदम; कांग्रेस नेता समेत 7 पर आरोप

जालंधर: जालंधर में ट्रेन के आगे लेकर एक रिटायर जेई ने खुदकुशी कर ली है। फाइनेंसरों से परेशान होकर जोगिंदर पाल ने ये खौफनाक कदम उठाया। इसे लेकर थाना जीआरपी की पुलिस ने सोमवार को आरोपी पाए गए कांग्रेस के नेता नीलकंठ जज, मनजिंदर सिक्का, आशु, सतपाल, मनीष शर्मा, रमन कुमार और सोहन लाल के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी बाकी है।

जानकारी के अनुसार, यह घटना सोमवार को सुबह करीब आठ बजे की है। जालंधर रेलवे स्टेशन पर यॉर्ड से शंटिंग के लिए एक एक मालगाड़ी निकली थी। उसी के आगे लेट कर रिटायर्ड जेई ने सुसाइड कर लिया। हालांकि मालगाड़ी तेज नहीं थी, मगर फिर भी जोगिंदर के पेट पर गाड़ी का पहिया चढ़ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। जोगिंदर पाल मार्च में जेई के पद से सेवानिवृत्त हुए थे।

क्राइम सीन से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला था, जिसके आधार पर पुलिस ने देर शाम आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। कमल विहार के रहने वाले जोगिंदर के बेटे अमित चौधरी के बयानों पर पुलिस ने कांग्रेस नेता नीलकंठ जज सहित मनजिंदर सिक्का, आशु, सतपाल, मनीष शर्मा, रमन कुमार, सोहन लाल के खिलाफ केस दर्ज किया है। अमित चौधरी ने पुलिस से कहा कि, पिता ने पैसे लौटा दिए थे, मगर उक्त लोग पिता पर और पैसे देने का दबाव बना रहे थे। इसी से तंग आकर जोगिंदर ने आत्महत्या की।

थाना जीआरपी के एसएचओ फलविंदर सिंह के कहा कि, पारिवारिक सदस्यों के बयानों पर कार्रवाई की गई है। परिवार का आरोप है कि पैसे वापस देने के बाद भी उक्त लोग जोगिंदर का चेक वापस नहीं कर रहे थे और चेक को बैंक में लगाने की धमकियां दे रहे थे। इसी के चलते वह काफी परेशान रह रहा था।

Translate »