Elleen News

Hot News

पंजाब की नेशनल खिलाड़ी और उसके दोस्त की पुल से नीचे गिरने पर मौत, धार्मिक स्थल से लौट रहे थे वापस; जानें हादसे के पीछे का कारण

खन्ना: खन्ना में दो लड़कियों की मौत की खबर सामने आई है। ये हादसा रविवार देर शाम लुधियाना-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर हुआ जहां तेज रफ्तार बाइक का टायर फटने से बाइक पर सवार 2 लड़कियों की मौत हो गई। वहीं बाइक चला रहे युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।

बताया जा रहा है कि बाइक का टायर फटने के कारण बाइक बेकाबू हो गई, और बाइक पर सवार दोनों लड़कियां पुल से नीचे गिर गई। जिसके कारण एक लड़की की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरी की अस्पताल ले जाते वक्त मौत हो गई। बाइक चला रहे लड़के को गंभीर हालत में लुधियाना के एक अस्पताल में रेफर कर दिया गया है।

खान्ना के समराला बाइपास पर गांव दयालपुरा के पास बने पुल पर ये हादसा हुआ है। मृतक लड़कियों की पहचान सपना (26) और शकुंतला (28) निवासी ढंडारी जिला लुधियाना के तौर पर हुई। वहीं बाइक चला रहे युवक की पहचान अंकित (30) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि तीनों एक बाइक पर सवार होकर किसी धार्मिक स्थान से वापस लौट रहे थे। मृतक लड़कियों में से एक लड़की ताइक्वांडो की नेशनल खिलाड़ी बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, बाइक पर सवार दो लड़कियां और नौजवान नैना देवी से माथा टेक कर वापस आ रहे थे। जब बाइक से दो लड़कियां पुल से नीचे गिरी तो उनके पास माता रानी से मिलने वाला प्रसाद के लिफाफे थे। जो शव के पास बिखरे पड़े थे।

Translate »