Elleen News

Hot News

दुखद: जालंधर के युवक की इंग्लैंड में मौत, 2 महीने पहले की गया था विदेश; जानें मौत का कारण

जालंधर: जालंधर के रहने वाले एक युवक की इंग्लैंड में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान लोहियां खास के गांव गिदड़पिंडी के निवासी गुरवंशदीप सिंह के रूप में हुई है। मृतक की उम्र केवल 19 साल थी, और वह पढ़ाई के लिए इंग्लैंड गया था। हाल ही में परिवार को पुत्र की मौत की सूचना मिली, जिसके बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

गांव गिदड़पिंडी का रहने वाला गुरवंशदीप सिंह एक मध्यम वर्गीय परिवार से संबंधित था। उसने एक बेहतर भविष्य के लिए इंग्लैंड की यात्रा की थी। लेकिन वहां पर हाल ही में उसकी मौत हो गई। परिवार को गुरवंशदीप की मौत की जानकारी तब दी गई जब वह इंग्लैंड में बीमार पड़ा। बताया जा रहा है कि गुरवंशदीप सिंह 13 जुलाई को भारत से इंग्लैंड गया था।

मृतक के दोस्तों ने परिवार को बताया कि वह दो-तीन हफ्ते तक ठीक था, इसके बाद उसकी तबियत बिगड़ गई। 22 अगस्त को उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों के मुताबिक उसके दिमाग में खून के धब्बे जम गए थे। इसी वजह से वह जिंदगी की जंग हार गया। परिवार को बताया गया कि गुरवंशदीप को ब्रेन हैमरेज हुआ था, जिसके चलते उसकी मृत्यु हो गई। परिवार ने भारत सरकार और संस्थाओं से मदद की गुहार लगाते हुए आग्रह किया है कि मृतक के शव को भारत लाने में सहायता प्रदान की जाए।

Translate »