Elleen News

Hot News

लाखो क्रांतिकारी वीरों की अमानत तिरंगा अपने घर पर लहराना हर भारतीय का कर्तव्य : किशनलाल शर्मा

जालन्धर ( )आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच के पंजाब अध्यक्ष किशनलाल शर्मा की अध्यक्षता में हरविंदर सिंह गौरा के नतृत्व में रॉयल क्लब में
हर घर तिरंगा और तिरंगा यात्रा अभियान को लेकर गुरुवार एक कार्यक्रम किया गया। इस अवसर पर नौजवानों द्वारा भारत माता की जय, वंदे मातरम के नारे लगाए गए और अपने घर के साथ साथ मुहाले के सभी घरों पर तिरंगा झंड़ा लगाने का प्रण लिया गया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच स्कूली बच्चों के मिलकर 10 अगस्त से 15 अगस्त तक जागरूकता अभियान के तहत तिरंगा यात्रा निकाल लोगो को जागरूक करेगा।
इस अवसर पर किशनलाल शर्मा ने कहा कि हर घर तिरंगा व तिरंगा यात्रा अभियान का संस्था पदाधिकारी व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार करें ताकि इसे जन-जन का अभियान बनाया जा सके। प्रदेशभर में 11 अगस्त से लेकर 15 अगस्त तक चलने वाले अभियानों जैसे तिरंगा यात्रा, हर-घर तिरंगा, विभाजन विभीषिका जैसे कार्यक्रमों की कार्य योजना बनाकर कार्य करें। साथ ही सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता तिरंगा यात्रा और हर घर तिरंगा अभियान के तहत अपने घरों के साथ आसपास रहने वाले लोगों को अभियान में शामिल होने के लिए प्रेरित करें।

उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता तिरंगे के साथ वीडियो बनाएं, सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करें। आज की परिस्थिति में दुनिया के कई देशों में अराजकता का माहौल है। हमें हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से समाज में राष्ट्रीयता के भाव को जागृत रखना है।

इस अवसर पर गोरा,गैग्गी,राहुल,रोहन,आदित्य,जस्सी,नितिन,नीरज,नवीन,अनिकेत,अवतार,आकाश,अभिषेक,अमरीक,अमृत,अनिल ,अभि,भानु,करण,मोहित काला ,हीरा अन्य मौजूद रहें।

कैप्चर: नौजवानों को तिरंगा झंडा देते हुए किशनलाल शर्मा, हरविंदर गोरा एवम अन्य

Translate »