Elleen News

Hot News

जालंधर: AGI फ्लैटों में युवती ने की अपनी जीवन लीला समाप्त, पढ़ें व देखें

जालंधर: जालंधर की 66 फुटी रोड पर स्तिथ AGI फ्लैट्स में एक 18 वर्षीय युवती ने फांसी लगा आत्महत्या कर ली है। मृतका की पहचान किरणदीप कौर पुत्री देशवीर सिंह के रूप में हुई है जो मूल रूप से फिरोजपुर के गंगा मंदिर एरिया की रहने वाली थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवा दिया है। खबर लिखे जाने तक मौके पर पहुंची पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

घटना की जांच थाना सदर की चौकी जालंधर हाइट्स की पुलिस कर रही है। इस बारे चौकी इंचार्ज गुरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि मृतका 66 फुटी रोड स्तिथ स्थानीय निजी शिक्षण संस्थान में पढ़ाई करती थी। कुछ समय पहले मृतका के पिता की मौत हो गई थी जिसके चलते वह फिरोजपुर से जालंधर अपनी बुआ के पास रहने के लिए आ गई थी।

मंगलवार देर रात उसने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। चौकी इंचार्ज ने बताया कि लड़की के शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। घटना के बारे में फिरोजपुर में रह रहे परिजनों को जानकारी दे दी है। उनके बयान दर्ज होने के बाद पुलिस द्वारा अगली कार्रवाई करेगी।

Translate »