Elleen News

Hot News

अमेरिका में जालंधर की 2 बहनों पर फायरिंग:एक की मौत, हत्यारा कुछ घंटें बाद ही गिरफ्तार

जालंधर: अमेरिका के न्यूजर्सी में जालंधर की दो चचेरी बहनों पर फायरिंग हुई जिसमें एक की मौत हो गई जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गई है। वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को कुछ घंटे बाद ही उसके घर से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान गौरव गिल के रूप में हुई है जो मूल रूप से गांव हुसैनपुर का निवासी है। मृतका की पहचान नूरमहल निवासी 29 वर्षीय जसवीर कौर के रूप में हुई है।

घटना में जसवीर कौर की 20 वर्षीय बहन घायल हो गई, जिसकी हालत गंभीर है। उसका इलाज अमेरिका में चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार जसवीर कौर शादीशुदा थी और उसका पति ट्रक चलाता है। घटना के वक्त वह ट्रक लेकर बाहर गया हुआ था। गिरफ्तार किया गया आरोपी गौरव और 20 वर्षीय युवती एक साथ जालंधर में टोफल करते थे। दोनों एक दूसरे को जानते थे। दोनों अमेरिका में थे, तो गौरव ने मौका पाकर उक्त युवती पर बुधवार को गोलियां चला दी।

जानकारी के अनुसार हमले के बाद आरोपी को पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार कर लिया था। जिसका सीसीटीवी भी सामने आया है। सीसीटीवी में अमेरिका पुलिस आरोपी को हिरासत में लेती हुई नजर आ रही है।

Translate »