Elleen News

Hot News

3 करोड़ के ठगी मामले में पेशे से एडवोकेट Mrs. Chandigarh अरेस्ट, पति पहले ही जेल में; बेटा भी पुलिस ने किया गिरफ्तार

चंडीगढ़: 3 करोड़ के ठगी मामले में पंजाब पुलिस ने मिसेज चंडीगढ़ रहीं अर्पणा सगोत्रा को गिरफ्तार कर लिया है। अर्पणा के साथ उसके बेटे कुणाल को भी अरेस्ट कर लिया गया है। पेशे से वकील अर्पणा पर धोखाधड़ी के 25 से अधिक पुलिस केस दर्ज हैं और विदेश भेजने के नाम पर पब्लिक से करीब ढ़ाई से तीन करोड़ रुपए की ठगी मार चुकी हैं।

पुलिस ने उनसे 500 ग्राम सोने की बिस्किट, 7 लाख कैश और एक फोर्ड कार भी बरामद की है। अर्पणा के पति संजय को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। एसएचओ गगनदीप सिंह ने कहा कि इनके खिलाफ जांच की जा रही है। ठगी के मामलों की संख्या और बढ़ सकती है। अर्पणा सगोत्रा पेशे से वकील है। उसने 2019 में 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में मिसेज चंडीगढ़ का खिताब जीता था।

मोहाली के DSP सिटी-2 हरसिमरन सिंह बल ने बताया कि पकड़ी गई आरोपी अर्पणा पर सोहाना थाने में ही अधिकतर केस दर्ज हैं। सारे इमिग्रेशन फ्रॉड के है। ज्यादातर पीड़ित पंजाब के जिलों के है। इसके अलावा जिले के अन्य नामों से भी डिटेल मांगी गई है। वहीं, पड़ोसी राज्यों भी इस बारे में अलर्ट भेजा गया है। ताकि वहां से भी जानकारी मिल पाए।

Translate »