Elleen News

Hot News

जालंधर में घर से मिली सड़ी-गली लाश.. कातिल पति के खिलाफ FIR दर्ज; आरोपी फरार, तलाश में जुटी पुलिस

जालंधर: जालंधर के शीतल नगर स्थित एक घर से महिला का शव मिलने के मामले में नया मोड़ आ गया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि पति ने ही अपनी पत्नी की हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

साथ ही मृतक महिला की पहचान भी कर ली गई है। पुलिस ने केस में आईपीसी की धारा 302 (हत्या) सहित विभिन्न धाराएं जोड़ी हैं। आरोपी पति की तलाश पुलिस ने शुरु कर दी है। वहीं, एक सीसीटीवी से पता चला है कि उक्त आरोपी एक बच्चे को भी अपने साथ ले गया है। जोकि इन दोनों का ही था।

थाना 1 के एसएचओ अमनदीप सिंह कंबोज का कहना है कि आरोपी महिला की पहचान जालंधर की रहने वाली रूबी के रूप में हुई है। वहीं, उसके पति की पहचान मनोज कुमार के रूप में हुई है। हालांकि, इसके अलावा अभी तक केस में और कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। क्योंकि उक्त दंपती कुछ दिन पहले नए शीतल नगर में रहने के लिए आए थे। उन्होंने बताया कि आरोपी पति की तलाश के लिए विभिन्न टीमें लगी हुई हैं। जल्द जांच के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Translate »